कसया। विश्व स्वास्थ्य दिवस की पूर्व संध्या पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज, कुशीनगर के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की चिकित्सकीय व लेबोरेटरी टीम से कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। हम सबको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने शिविर के आयोजन हेतु नयी दिशा को धन्यवाद भी दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा0 मार्कण्डेय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में डा0 संजय सिंह, विरेन्द्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार वर्मा, आदर्श राव, मीरा दुबे की चिकित्सकीय टीम ने विद्यालय परिवार के लोगों की सामान्य जांच कर दवाओं का वितरण किया।
नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश मिश्र, शिवानंद दुबे, प्रकाम्य चतुर्वेदी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, लाल बहादुर प्रसाद, अरविंद राव, विनोद मिश्र, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, बैजलाल शर्मा, रमेश प्रसाद, श्रीकांत कुशवाहा, राजेश पाठक, शिवेंद्र पांडेय, इश्तियाक खान, राजेश राय आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…