कसया/कुशीनगर। मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम व रोटरी के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त 2023, दिन रविवार, समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर तथा निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कसया के प्रांगण में किया जाएगा।
उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली व सचिव राजीव जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शिविर में हृदय रोग, छाती रोग, मस्तिष्क, नस रोग, लिवर, गैस्ट्रो एवं कैंसर केयर, नवजात शिशु एवं बाल रोग, चर्म रोग, सौंदर्य, नाखून, केश, हड्डी रोग, स्त्रीरोग, ऑन्कोलॉजी, नाक, कान, गला रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे व आवश्यकता के अनुसार चिकित्सक की सलाह पर यूरिक एसिड, यूरिया, यूरिन, कैल्सियम, बीपी, सीबीसी, आरबीएस, वजन, ईसीसी आदि की जांच भी होगी साथ ही आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…