कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन रविवार को श्री अवध बिहारी कुंज, अयोध्या धाम से आये कथा वाचक महंत गणेश दास महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए प्रभु राम के धरा पर अवतार के विविध कारणों की चर्चा की और कहा कि सनकादिकों के श्राप से राक्षस बने भगवान के पार्षद जय, विजय की मुक्ति, जालंधर की पत्नी वृंदा से प्रभु को मिले श्राप का प्रभाव, महर्षि नारद से प्रभु को मिला श्राप, मनु महाराज के यहां पुत्र रूप में प्रभु के आने का आशीर्वाद इत्यादि के कारण भगवान धरा पर अवतरित हुए।
कथा के माध्यम से कथा वाचक महाराज ने कहा कि भगवान को अपने भक्तों का उद्धार करने के लिये धरा धाम पर अवतरित होना पड़ता है। वेदशास्त्र, गौ, ब्राह्मण, साधु और धर्म की रक्षा के लिए भगवान को निराकार से नराकार में आना पड़ता है। भक्त की दीनता भगवान को बंधन में बांध देती है। इस प्रकार रामावतार के मूल में भक्तों का उद्धार और धर्म की रक्षा प्रमुख है। आगे कथावाचक ने श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुनाई और समूचा पंडाल जय श्रीराम, भये प्रगट कृपाला, दीन दयाला कौशल्या हितकारी, मंगलाचरण और सोहर से गूंज उठा। इस दौरान प्रभु श्रीराम सहित चारों भाईयों के दिव्य स्वरूप की झांकी निकाली गई।
कथा का प्रारम्भ यजमान प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, पूर्व प्राचार्य, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर, साधना शुक्ला, समाजसेवी ओम प्रकाश जायसवाल, अधिवक्ता कामेश्वर कुमार, अमिय कुमार इत्यादि द्वारा व्यास पीठ की पूजन से हुआ। यज्ञशाला में परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा तो वहीं यज्ञाचार्य रामजी पांडेय और अन्य आचार्य गण द्वारा श्रीराम महायज्ञ चलता रहा और अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन भी अनवरत चलता रहा।
इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, व्यवस्थापक देव नारायण शरण, विष्णु शरण, बाल मुकुंद शरण, सुमित त्रिपाठी, इन्द्र कुमार मिश्र, मणि प्रकाश यादव, कुश कुमार, शेष मणि, निशांत कुशुवहा, सुरेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश तिवारी, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, आनंद मालवीय, गोधूलि मालवीय, ममता कश्यप, शिया शरण पांडेय, राम दयाल पटेल, अवधेश पांडेय, दुर्गावती देवी, संजीव द्विवेदी, दिव्या द्विवेदी, अंशु मिश्र, कृष्णावती देवी, वंदना पांडेय, गुड्डी मद्देशिया, सीता देवी, गंगोत्री देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…