News Addaa WhatsApp Group

मोहर्रम के मद्देनजर थाना कसया पर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 18, 2023  |  6:39 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोहर्रम के मद्देनजर थाना कसया पर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
  • बख्शे नहीं जाएंगे समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले – डॉ आशुतोष कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष कसया 
कुशीनगर। आगामी त्योहारों व मोहर्रम को शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक मंगलवार को थाना कसया परिसर में एसएचओ डॉ आशुतोष कुमार तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।बता दे कि सावन का त्योहार व मोहर्रम एक ही माह मे पड़ने से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क व चौकन्ना है, इस बैठक मे थाना क्षेत्र के धर्मगुरु,सभासद सहित प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।इस दौरान क्षेत्रों में मोहर्रम में किसी प्रकार का विवाद न हो इसका आह्वान किया गया,वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कानून उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।जो परंपरा पहले से चली आ रही है,उसी का पालन किया जाएगा।
थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष तिवारी ने कहा कि त्यौहार में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे,नयी परम्परा को किसी कीमत पर लागू नही होने दिया जाएगा,असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।अराजकता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दे, अफवाह फैलाने वालों के प्रति पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी,त्योहार आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं।उन्होंने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा ।पुलिस इस मामले में काफी तत्पर है और जहां कहीं भी किसी गांव से यह सूचना मिलती है कि वहां अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है उसके खिलाफ सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस दौरान चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पाण्डेय,एसएसआई हरेराम सिंह यादव,हाईवे इंचार्ज आशीष सिंह,एसआई शेषनाथ यादव,एसआई रत्नेश मौर्या,एसआई आकाश सिंह,एसआई चंदन मौर्या सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे.
संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking