News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2023  |  7:44 PM

497 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: स्वामी विवेकानंद के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित
  • स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया

साखोपार/कसया। सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं आदर्श पर प्रकाश डाला गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

एनसीसी कैडेट्स को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।शासन के निर्देश के क्रम में एनसीसी कैडेट्स,शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई।जिसके तहत सड़को पर चल रहे बाइक सवार व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।उनसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने सहित नशा व नीद की हालत में गाड़ी न चलाने का आह्वान किया गया।जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि यह जीवन बहुत ही अनमोल है।अपना व दूसरे का जीवन तभी सुरक्षित होगा जब हम अपने वाहन को निर्धारित गति से चलाएंगे।इसके लिए हर एक को सजग रहना होगा तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाना होगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्रभूषण सिंह,बलवंत कुमार सिंह,सह एनसीसी अधिकारी बृजेश कुमार सिंह,ईशा खां,दुर्गेश पाल सिंह,अविनाश कुमार गुप्ता,द्वारिका गुप्ता,वीरेंद्र प्रसाद,पंकज श्रीवास्तव, वृजनन्दन कुमार भारती,मनोज कुमार,राहुल पटेल,न्यूटन आजाद चौधरी,प्रितिका पाण्डेय,गुँजन आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking