News Addaa WhatsApp Group

कसया: आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 5 क्विंटल लहन नष्ट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 10, 2024  |  7:33 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 5 क्विंटल लहन नष्ट

कसया। आबकारी विभाग व कसया पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर भष्ठियां तोड़ी और मौके से अवैध कच्ची शराब बरामद किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सिसई, कुड़वा दिलीपनगर, गुरमिहया, धुरियाभाट क्षेत्र सहित अन्य कई गांवों में आबकारी विभाग व पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छापेमारी में 5 क्विंटल लहन नष्ट की गई।आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार व आबाकारी निरिक्षक कप्तानगंज के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। टीम ने लहन नष्ट करने के साथ ही कई कच्ची की भट्ठियां तोड़ीं और 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही दो लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

आबकारी निरिक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगी। किसी दशा में अवैध कच्ची शराब का धंधा चलने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान आबकारी निरिक्षक कसया क्षेत्र 2 अरुण कुमार,आबकारी निरीक्षक कप्तानगंज विनय कुमार सरोज, एसआई अतुल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking