कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के बनवारी टोला गांव में शनिवार को सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव के निर्देश पर बी0ओ0 सी0 कर्मचारी शशिशेखर मिश्र के नेतृत्व में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिक पंजीयन,नवीनीकरण करने का अपील किया गया l कैम्प में श्री मिश्र द्वारा बताया गया कि निर्माण श्रमिक सहज केंद्र पर जा कर अपना पंजीयन मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड आदि लेकर करा सकते है l उक्त पंजीयन के उपरांत शिशु मातृत्व,बालिका योजना, कन्या विवाह योजना,सन्त रविदास प्रोतसाहन योजना, मृत्यु दिव्यांगता योजना,आदि का लाभ मिलता हैl
उनके द्वारा बताया गया कि सभी लोग अपना पंजीयन जरूर करा लें इस अवसर पर राजीव मिश्र अनुज शुक्ल सतेंद्र नवीन नंदलाल अमित आमिर अर्जुन रमेश राजेन्द्र विनोद भुलन संतोष अजय साधु चंदा आदि लोग उपस्थित रहेl
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…