कसया/कुशीनगर। देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देने वाले तथा अंग्रेजो की गुलामी के जंजीरो से मुक्त करा क़र देश को आजादी दिलाने वाले महान अहिंसा वादी राष्ट्र पिता महाँत्मा गाँधी के 154 वें जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )की जिला इकाई कुशीनगर ने जिला मंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव के नेतृव में नगर के गाँधी चौक पर स्थापित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, महात्मा गाँधी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया l
इस मौके पर जिला मंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आजादी में गाँधी जी के संघर्ष व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके विचारों में देश की एकता व अखंडता समाहित हैं l आजादी मिलने के लम्बे समय बाद आज देश विपरीत दिशा में जा रहा है l हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई की एकता को धर्म और समुदाय के रूप में बाटने की कोशिश किया जा रहा है l संविधान और लोकतंत्र पर हमले किए जा रहें हैं, तथा जनता को मिले संवैधानिक अधिकारो से उन्हें बंचित किया जा रहा हैं l इतिहास के पन्नो से किसानो , मजदूरो , अल्पसंख्यको के देश की आजादी में संघर्षो और बलिदानो को हटाया जा रहा हैं l जिला मंत्री ने आगे कहा कि तारीफ उनकी की जा रहीं हैं, जो गाँधी की हत्या किए व सहयोगी रहें, तथा जनता की खून पसीने से खड़ा किया गया सरकारी प्रतिष्ठानों को नीजी हाथो में दिया जा रहा हैं l गाँधी जयंती मनाने का असली मकसद तब पूरा होगा,कि हम सभी धर्मो का सम्मान करें, तथा देश व समाज में आपसी भाई चारा क़ायम रहें, और देश की एकता और अखंडता बनी रहें l
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं का. विजय लाल श्रीवास्तव,का.इदरीश अली,कैलाश गिरी, शम्भू चौहान,अशोक जायसवाल,कैलाश गोंड, जवाहर शर्मा,गेंदा सिंह, बीपी गुप्ता,राजेंद्र सिंह आदि सहित पार्टी के कामरेड मौजूद रहें l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…