कसया/कुशीनगर। दीपावली के बाद अब लोक आस्था का पर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है।छठ पूजा को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में है।शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक व उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने वार्ड नंबर 24,सुभाषनगर कसया स्थित छठ घाट व कुशीनगर के हिरण्यवती नदी के बुद्धाघाट स्तिथ छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान घाट व आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई व पथ प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।जिससे व्रतियों को परेशानी न हो।छठ पर्व के मौके पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया।इस दौरान नायब तहसीलदार कसया शैलेष सिंह, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,ईओ शैलेन्द्र मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,विनोद गिरी,सभासद केशव सिंह,श्रवण तिवारी, राकेश गिरी,शुभम दीक्षित,राज पाठक,मुकेश तिवारी, संजीव दूबे,कुंदन दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…