कसया। बुधवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक का जन्मदिन शिविर कार्यालय कसया पर केक काटकर सहित वृद्धाश्रम मे वस्त्र व मिष्ठान और सीएचसी कसया पर मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया।अपने जन्मदिन पर कुशीनगर विधानसभा विधायक पी.एन पाठक कसया नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों मे कपड़े,साड़ी, फल, मिठाई वितरित किया।विधायक ने सभी बुज़ुर्ग का अभिनंदन किया।बुजुर्गों ने विधायक श्री पाठक को हृदय से आशीर्वाद दिया।
विधायक पी. एन पाठक ने इस मौके पर कहा कि जन्मदिन पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से बड़ा और कोई उपहार नहीं है।जन्मदिन पर वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त करना सुखमय है। कहा कि बुजुर्गों का हम सभी को सम्मान करना चाहिए।बुजुर्गों की सेवा व जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। जो भी वृद्धजन अपने परिवार से अलग रहते हैं,उन्होंने कहा कि जिन वृद्ध जनों के साथ उनका परिवार नहीं है उनके साथ हम हैं।उन्होंने वृद्धजनों मे उपहार वितरण किए।सभी बुज़ुर्गो ने विधायक पी.एन पाठक के लिए लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।इसके उपरांत विधायक श्री पाठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचे व मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा,चंद्रप्रताप,संतोष दत्त राय,अमित मालवीय ,राज पाठक,शिवम मिश्रा,संजीव दूबे, दिनेश गुप्ता,विवेक वर्मा,रुपेश तिवारी, किरन सिंह,ध्रुव मद्धेशिया, विवेक सिंह, राघवेश राय,दिनेश तिवारी,सूर्यनाथ यादव, राकेश यादव,आदित्य, कुंदन,सिबलू, राजकुमार यादव, संजीव दूबे, रितेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार, अतुल सिंह,सर्वेश त्रिपाठी, विकास,छेदी शर्मा,अजय पाण्डेय सहित लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…