कसया/कुशीनगर । समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्तपोषित यू०पी ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में अंतरार्ष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर आयोजित वृद्ध जन सेवा सम्मान में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक पंचानन पाठक ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना यज्ञ करने के समान है। वृद्ध माता- पिता घर पर ही सेवा पायें ऐसा ही होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ माता- पिता को वृद्धाश्रम में आना पड़ रहा है। वृद्धाश्रम के सभी स्वयंसेवक साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम के लिए वे निधि से स्थायी कार्य करायेंगे। जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय ने कहा कि जागरूक लोगों को वृद्धाश्रम में आकर वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। अपर जिला जज ने कहा कि वृद्धजनों को घर जैसा माहौल इस आश्रम में मिल रहा है यह प्रशंसा का विषय है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि वृद्धाश्रम की सुविधाओं को लेकर हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा। अतिथियों ने वृद्धजनों पर पुष्पवर्षा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में आश्रम के स्वयं सेवक रुचि सिंह ,रामावती सुजीत, मनोज पांडेय, रामप्रताप, अनिल पाण्डेय इत्यादि .रोटरी क्लब के अध्यक्ष वाहिद अली, किरन जायसवाल , तेज प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया।इस अवसर सत्यम सम्राट की टीम के कलाकारों ने भजन- गीत एवं मनोहारी झांकियों की प्रस्तुति दी।
अतिथियों का स्वागत रागिनी रज्जो व विकास श्रीवास्तव ने किया। संचालन मुजीबुल्लाह राही ने किया। इस अवसर पर आनन्द मणि, दिनेश तिवारी भोजपुरिया , योगेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, भाजपा नेता विजय शुक्ल, नीतीश यादव, आदित्य शुक्ल, कुंदन , हरिंदर जायसवाल, चंद्रशेखर शुक्ल, विजय मिश्र, विपुल खेतान, सौरभ मिश्र, डॉ प्रभाकर मिश्र, कवि संतोष गुप्ता,प्रबंधक वृद्धाश्रम
रागनी सिंह रज्जू , रुद्र प्रताप सिंह,रुचि सिंह,मनोज पांडेय, सुजीत,रामावती प्रजापति, सरिता,संजू, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…