कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती पर महारानी दुर्गावती सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को चौपाल लगा क़र सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि महारानी दुर्गावती आदिवासी समाज की आन -बान- शान एवं महान योद्धा थी।जिसने युद्ध में अकबर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दियाl हम वादा करते है कि आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रयत्नशील है, मैं भी इस समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं गोंड़ संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम गोंड ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को गिरजेश गोंड़ , सुचित कुमार गोंड़ ,कपिल देव गोंड़ ,भूमक,डिग्री प्रसाद गोंड़ आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद देवरिया गोंड समाज के जिला अध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड एवं संचालन हीरालाल गोंड ने किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ गोंड़ी संस्कृति के अनुसार विधिवत गो- गो पूजा कर महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम संयोजक द्वारा क्षेत्र के 38 आदिवासी भाई बहनों को निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाकर वितरित किया गया।
इस मौके पर पंकज गोंड,मुनीब गोंड़,कन्हैया गोंड़, रामधनी गोंड,आद्या लाल गोंड़ , दयाशंकर गोंड़ ,सहदेव गोंड़ ,राधिका देवी आदि सहित कॉफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…