News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसी टीवी कैमरा लगाने वालों को पुलिस ने किया सम्मानित 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  6:18 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसी टीवी कैमरा लगाने वालों को पुलिस ने किया सम्मानित 

कसया/कुशीनगर। आपरेशन त्रिनेत्र को सफल बनाने के लिए  पुलिस के अपील पर थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर लोगों द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाए जाने पर शुक्रवार को कसया थाने की पुलिस गोबरही चौराहे पर पहुँच कर लगवाने वालों को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। 

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

 बताते चले कि  थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर आये दिन  जिला पंचायत से लगा एटीएम आरओ के कैश बाक्स को  तोड़कर उसमे डाला गया सिक्का चोरी कर लिया जाता था, जिसकी बार- बार शिकायत तथा लोगों के विरोध प्रदर्शन पर कसया थाना की पुलिस लगातार गस्त करने लगी और चौराहे पर हो रहें चोरी को  रोकने के लिए लोगों से सीसी टीवी  कैमरा लगवाने की अपील की, जिससे प्रेरित होकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव ने एक कैमरा एटीएम आरओ को कवर करते हुए तथा एक कैमरा मुख्य मार्ग को कवर करते हुए कुल दो कैमरा लगवाए।

इसी चौराहे पर दुकानदार बृजेश कुशवाहा ने भी  अपनी दुकान पर सीसी टीवी  कैमरा लगवाया, जिससे थाना कसया  के एस.आई विपिन सिंह, एस आई अजित कुमार, सिपाही सुनील राजभर, सिपाही मिथलेश सिंह ने  शुक्रवार को गोबरही चौराहे पर पहुंच कर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतवंत यादव तथा बृजेश कुशवाहा को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अमन जयसवाल, अमित मद्धेशिया, रवि यादव, अमित कुमार, रविंद्र वर्मा, रविंद्र गुप्ता, अरमान खान, डॉ दीनानाथ ओझा, जितेंद्र यादव, सचिन राव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking