कसया। नगर में संचालित होटलों में गुरुवार की शाम कसया पुलिस द्वारा होटलों की तलाशी लिया गया और होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। संचालित होटलों और गेस्ट हाउस पर लगातार मिल रही शिकायत पर गुरुवार की शाम कसया पुलिस ने दल बाल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कोई भी संदिग्ध नही मिला। पुलिस द्वारा होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की लगातार मिल रही शिकायत पर नगर में संचालित होटल और गेस्ट हाउस पर छापेमारी किया गया। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही होती रहेगी।
इस दौरान उपनिरीक्षक बबलू कुमार सोनकर (चौकी प्रभारी हाईवे), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मौर्य, महिला उपनिरीक्षक निर्मला देवी, महिला उप निरीक्षक प्रियंका तिवारी, महिला उप निरीक्षक अंजलि त्रिपाठी, आरक्षी आदित्य चौहान, आरक्षी उमेश सिंह, आरक्षी कृष्णा पांडे, आरक्षी राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…