कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय ने ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) साथ मीटिंग कर उन्होंने चौकीदारों को कर्तव्यों के प्रति सजग किया व अपराध एवं अपराधियों के संबंध में उनकी भूमिका से अवगत कराते हुए जरूरी निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस लाईन स्टोर से प्राप्त शीत ऋतु हेतु जर्सी, कोट, जूता, साफा प्रदान किया गया।
एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि सभी चौकीदार गांवों में सक्रिय रहें,गांव में आप लोगों की सक्रियता से पुलिस को अपराध रोकने में काफी सहूलियत मिलती है।चौकीदार गांवों में पैनी नजर रखे और संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल थाने पहुंचाए।पुलिस विभाग में चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है,उन्होंने सभी को सक्रियता के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…