कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घूसी टोला चिरगोड़ा में छात्र /छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि को लेकर शनिवार को एआरपी मोहम्मद सुफियान आरफी के नेतृत्व में एक प्रेरक अभियान चलाया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का बिद्यालय भेजने के लिए बच्चों संग रैली निकाली गई,तथा घर -घर जाकर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया l अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद, के द्वारा किया गयाl इस दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद द्वारा विद्यालय में बच्चों की निरंतर उपस्थिति के लिएअभिभावकों को एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। निरंतर विद्यालय आने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान एवं गांव के अन्य सम्मानित अभिभावको द्वारा बच्चों को गुब्बारे देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान व उपस्थित सभी अभिवावकों को लेकर बच्चों के साथ रैली निकाली गईl
इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान भोज प्रसाद,पूर्व प्रधान प्रमोद तिवारी, अजय तिवारी, अयूब खान, सुदर्शन प्रसाद, रमेश प्रसाद हरिलाल प्रसाद, सुग्रीव प्रसाद, ममता देवी, राधिका देवी, शीला देवी, प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रतिभा भारती , सहायक अध्यापक मनोहर प्रसाद, शिक्षा मित्र नीलम तिवारी सम्मिलित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…