कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोबरही से राजधानी दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका के निमित्त घर-घर से पवित्र मिट्टी व चावल कलश में एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मेरी माटी मेरा देश लिखा कलश के साथ रैली के रूप मे भारत माता की जय के नारे के साथ हुआ। प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद राजभर ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है। इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही आज हमे आजादी मिली है। इन्ही की याद मे दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है।इसी के लिए कलश मे मिट्टी जमा की जा रही है। देश को एक एकात्मकता के सूत्र में पिरोने की यह पावन यात्रा एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव के साथ 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने का काम करेगा।
इस मौके पर ग्राम प्रधान कलावती देवी, सुरेंद्र दुबे, कमलेश्वर राय, बैरिस्टर यादव, राजेंद्र राजभर, पंजाबी प्रसाद, महंथ, अलवीरा परवीन, विद्यावती, हरिहर, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह सुरेंद्र, रविंद्र, अवध नारायण आदि सहित कई ग्रामीण सामिल रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…