News Addaa WhatsApp Group

कसया: विशाल भंडारे के साथ हुई श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2023  |  7:39 PM

450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विशाल भंडारे के साथ हुई श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति
  • शस्त्र के स्थान पर शास्त्र का आश्रय आवश्यक – महंत गणेश दास

कसया/कुशीनगर। दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य भंडारे व महाप्रसाद के साथ शनिवार को पूर्णाहुति हुई। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया जिसमें कुशीनगर जनपद के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों व नेपाल से आये श्रद्धालु शामिल रहे। श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीरामकथा, अखंड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन व श्रीरामलीला को भी विश्राम दिया गया। महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देव नारायण शरण द्वारा यज्ञाचार्य, कथा व्यास, संकीर्तन कर रहे संतों व श्रीरामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों की विदाई की गई एवं आयोजन में सहभागी बने सभी श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

इसके पूर्व श्रीराम कथा के अंतिम दिन व्यास पीठ से श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए महंत गणेश दास महाराज ने श्रीराम रावण युद्ध और श्रीराम राज्याभिषेक का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जीवन में जब तक सत्य, नीति और प्रमाणिकता नही आयेगी तब तक मोह रूपी रावण का नाश नही हो सकता। आज देश व समाज में यदि राम राज्य की स्थापना करनी है तो शस्त्र के स्थान पर शास्त्र का आश्रय आवश्यक है। बिना शास्त्र के राम राज्य की स्थापना सम्भव नही। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रभु राम के राज्याभिषेक एवं राधा कृष्ण की अद्भुत झांकी नृत्य के साथ प्रस्तुत की गई। कथा का प्रारम्भ यजमान संजय जायसवाल व रंजना जायसवाल द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुमित त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर आचार्य रामजी पांडेय, हरिशरण दास, विष्णु शरण दास, बाल मुकुंद शरण दास, राकेश जायसवाल, किरन जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, नीरज वर्मा, विजय गुप्ता, डा0 श्याम बिहारी जायसवाल, जितेंद्र मद्देशिया, जगरनाथ जायसवाल, ज्ञानी जायसवाल, कृष्ण कुमार, कुश कुमार, अमिय कुमार, डॉ0 प्रियेश त्रिपाठी, रिद्धीमा, खुशी, जितेंद्र तिवारी, सुरेश गुप्ता, मणि प्रकाश यादव, इन्द्र कुमार मिश्र, सच्चिदानंद, निशांत सिंह, हृदयानंद तिवारी, सावित्री देवी, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, नीरज राय, गुड्डी मद्देशिया, वंदना पांडेय, ममता कश्यप, प्रतीक्षा पांडेय, राजन जायसवाल, कौशल जायसवाल, अनमोल तिवारी, मंटू मद्देशिया, रजनीश जायसवाल, रमाशंकर कुशवाहा, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश मद्देशिया, सीता राम इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking