News Addaa WhatsApp Group

कसया: विधायक के नेतृत्व में कलश में मिट्टी व चावल इकट्ठा किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 13, 2023  |  3:53 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विधायक के नेतृत्व में कलश में मिट्टी व चावल इकट्ठा किया गया

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर बिधान सभा के गांव नरसर में बुधवार को बिधायक पीएन पाठक की नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत कलश में मिट्टी व चावल इकट्ठा किया और सरकार की योजनाओं को बताया कुशीनगर बिधान सभा के गांव नरसर में विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया। वहां से कलश में मिट्टी व चावल को लिए।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

विधायक पी एन पाठक ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है। इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही आज हमें आजादी मिली है। इन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसी के लिए कलश में मिट्टी जमा की जा रही है। भाजपा नेता अवधेश सिंह ने कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी के चलते आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। अमृत वाटिका का निर्माण इनके प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए हो रहा है इस दौरान बकनहा के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का भी बितरण किया गया.

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, राकेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश दुबे, ग्राम प्रधान बाबूराम गुप्ता, संजीव पाण्डेय, अजित दुबे, रामु गुप्ता, चन्दन शर्मा, अमरजीत कुमार , बिनोद कुमार गिरि, नीरज गुप्ता, सेक्टर संयोजक शैलेश पटेल, मंडल महामंत्री रामलाल चौधरी अरविंद कुशवाहा, योगेन्द्र शर्मा, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking