कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली शिकायत निवारण प्रणाली, आइजीआरएस में कसया तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसमें ऑनलाइन शिकायत में भूमि, पुलिस, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण मानक व गुणवत्ता पूर्ण कराने में यह स्थान प्राप्त हुआ है।
सितम्बर माह में प्रदेश में कसया तहसील 90 में 90 अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया है,इसे लेकर तहसील कर्मियों ने खुशी जाहिर की है।एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह ने कहा कि तहसील में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में तहसील नंबर वन बनी। अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली के चलते प्रथम स्थान मिला है। तहसील में जनता की फरियाद व जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…