News Addaa WhatsApp Group

कसया: नदी में डूबे युवक का 48 घंटा बितने के बाद भी नहीं मिला शव…एनडीआरएफ टीम द्वारा शव को खोजने का हो रहा प्रयास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2023  |  7:33 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नदी में डूबे युवक का 48 घंटा बितने के बाद भी नहीं मिला शव…एनडीआरएफ टीम द्वारा शव को खोजने का हो रहा प्रयास

कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 7 सिद्धार्थनगर मल्लूडीह निवासी एक व्यक्ति की गुरुवार को नदी में डूबने से मौत हो गयी, जिसका शव 48 घंटा बितने के बाद भी नहीं मिल सका  

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम  कसया थाना क्षेत्र के उक्त वार्ड वासी घुटुर गोड पुत्र रामचंद्र गोड  30 वर्ष किसी कार्य हेतु धनहा- राजवाबर (त्रिमुहानी) के सामने नदी पार कर रहा था, कि  नदी पार करते समय नदी में गिर गया और  डूब गया । सूचना मिलने पर पहुंचे  स्थानीय  लोगो ने युवक को  नदी में ढूढने का कॉफी प्रयास किया,लेकिन शव का पता नहीं चल  पाया । दूसरे दिन शुक्रवार को भी लोगो ने दिन भर शव  ढूढने का प्रयास करते  रहें, लेकिन शव नहीं मिला  l  कई स्थानों पर नदी में मछली मारने वालों  को भी सूचना दिया, कि इस प्रकार की घटना घटी है, पता चलने पर सूचित करें,  लेकिन 48 घंटा बीतने के बाद भी शव का कोई नही चला  ।

शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी दिग्विजय नारायण राय , हेड कांस्टेबल योगेश राय व हल्का लेखापाल अशोक कुमार कन्नौजिया ने अगल बगल देखा और खोज बीन का प्रयास क़रते  हुए एनडीआरएफ टीम के आने का प्रतीक्षा कर रहे थे ।समाचार लिखे जाने तक मौके पर एनडीआरएफ टीम के आने का इंतजार कर रहे थे ।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking