कुशीनगर।शनिवार को तहसील कसया पर उप-जिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।जिसमे लोगों की शिकायतों को सुना गया और संबंधित विभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल 26 प्राप्त प्रार्थना पत्र हुए जिसमे से राजस्व विभाग से 18, पुलिस विभाग से 4 व विकास विभाग से 2 औऱ अन्य विभाग से 2 शामिल रहे।इसमें से राजस्व के 4 मामलो का मौके पर निस्तारित कर शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने मातहतों को निर्देश भी दिया कि प्राप्त शिकायती पत्रों त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे।इस दौरान नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी,नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,लेखपाल विश्वदीपक,राजन मिश्रा,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,अरविन्द त्रिपाठी,निलेश रंजन राव सहित लोग मौजूद रहे|
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…