कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व देश के रक्षा मंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव का पुरे नगर क्षेत्र में जन्म दिन सपाइयों ने धूम -धाम से मनाया औऱ नमन किया l नगर कसया स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ ने
स्व. मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया l इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री त्रिपाठी व पूर्व राज्य मंत्री श्री सिंह ने स्व.मुलायम सिंह के जीवन व संघर्षो पर प्रकश डाला औऱ उनके समाजवाद तथा देश व प्रदेश क़ो दिये गये योगदान क़ो बताया l इसी क्रम में इस अवसर पर नगर में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्तपोषित,यू0पी0 भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित संस्था में मौजूद वृद्ध जनों व निराश्रितो में कम्बल वितरण किया l
इस मौके पर आश्रम की प्रबंधक रज्जू राजा व समस्त कर्मी, डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अमर जीत यादव,एडवोकेट सोहराब, राजेश पाण्डेय, सौरभ अली सहित सैकड़ो सपाई मौजूद रहे l
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…