साखोपार/कसया। कसया के बाड़ीपुल चौराहे पर पूर्व सीएम व सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनायी गई।
मुख्य अतिथि सपा के कुशीनगर विधानसभा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव बंटी ने कहा कि सपा मुखिया ने एक शिक्षक से राजनीतिक जीवन की शुरूआत कर मुख्यमंत्री समेत रक्षामंत्री तक सफर तय किया। सपा के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र व नेता जी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने सदैव जमीन से जुड़कर पार्टी की नींव रखकर बुलंदियों तक पहुंचायी। उन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक व असहायों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया था। उनके बताये मार्ग पर चलने से ही पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान डेढ़ सौ गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। आयोजक प्रसून जायसवाल व सभासद अशोक जायसवाल अतिथियों का स्वागत किया। संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख उदयनारायण गुप्ता, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, उग्रसेन यादव, अक्षय पाण्डेय, शमसाद उर्फ सोनू,मैनुद्दीन अंसारी,अरविंद जायसवाल, संजय गुप्ता, वसिउल्लाह, मुन्ना, मुस्तफा, अर्जुन प्रसाद, मनोज जायसवाल, अनूप राव, विजय, सन्नी पाण्डेय, डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, एजाज अहमद, करम सिंह, राहुल तिवारी,यशवंत राव आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…
खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…
साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…