कसया। कसया पुलिस व प्रशासन ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिला व तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है व गेस्ट हाउस को सील कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के बरवांजंगल हाइवे किनारे स्थित एक गेस्ट हाउस पर सोमवार की सायं सीओ कसया कुंदन सिंह,नायब तहसीलदार शैलेष सिंह के नेतृत्व मे एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने गेस्ट हाउस पर छापेमारी की।इस दौरान तीन महिला व तीन पुरुष पकड़े गए।पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पांच मोबाईल व 14480 रुपया नगद, तीन आधारकार्ड, एक ड्राईविंग लाईसेन्स, दो पैनकार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, एक आयुष्मान कार्ड, एक एटीएम, तीन लेडीज पर्स समेत अधिक संख्या में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिकेश गुप्ता पुत्र दरोगा प्रसाद निवासी जोकवा बुजुर्ग व चन्द्रभान गुप्ता पुत्र नरसिंह गुप्ता पता जोकवाबाजार और संदीप पटेल पुत्र स्व0 मैनेजर पटेल निवासी गांगरानी के रूप में हुई है।पुलिस थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 365/2024 धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, एसआई विपिन सिंह,सभाजीत सिंह, सन्दीप यादव, महिला दारोगा अंजली त्रिपाठी,प्रियंका तिवारी, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल शेरबहादुर,श्रीकृष्ण पाण्डेय, सन्जीत यादव,धनन्जय सिंह, दिनेश यादव, महिला कांस्टेबल शिवानी द्विवेदी,पूजा सिंह, ममता, सरोज सहित पुलिस टीम शामिल रहे।
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…