कसया/कुशीनगर। सरैया महंथपट्टी स्थित डोकरी घाट कुटी पर स्वर्गीय स्वामी पृथवीपाल गिरि जी महाराज और स्वर्गीय स्वामी सुदामा गिरि महाराज के तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पैत्रिक गांव और समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
शनिवार को अयोजिय इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संत रामबालक दास त्यागी ने स्वामी के जीवन चरित्र को विस्तार से बताते हुए कहा कि जिस परिवार में कोई संत पैदा होता है तो वह परिवार व क्षेत्र बहुत ही भाग्यशाली होता है।तथा पितरों का जो सुधि नहीं लेता है उसका कल्याण ईश्वर भी नही करते हैं। गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरी ने कहा कि स्वामी जी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार कर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जिससे सर्व समाज का भला हो सके। राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी ने कहा कि गोस्वामियों की पहचान मठ मंदिरों से है जो हमेशा लोगों को ज्ञान देने का कार्य किया है। कार्यक्रम में चंद्रभूषण पर्वत,बबलू पर्वत,सत्य नारायण गिरी ने स्व सुदामा गिरी व पृथ्वी पाल गिरि के जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने स्वर्गीय स्वामी के चित्र पर पुष्प अपर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता सुदीन उर्फ दरोगा भारती तथा संचालन पंडित पुरुषोत्तम गिरी ने किया। आयोजक मुंद्रिक गिरि ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस दौरान, पूर्व प्रधान मधुरिया महातम यादव,ओमप्रकाश गिरी,संजय गिरी,जयप्रकाश गिरी,सहित सैकड़ों गोस्वामी समाज के लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…