कसया।नगर थाना अंतर्गत गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाड़ीपुल के समीप एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।बाइक सवार व्यक्ती की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पडरौना की तरफ से कसया की ओर आ रही तेज गति से एक ट्रक ने बाडीपुल के समीप बाइक सवार व्यक्ती को जोरदार टक्कर मार दी बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 5 बापू नगर निवासी बाइक सवार 45 वर्षीय संजीव ऊर्फ टिंकू जायसवाल पुत्र स्व किशोरी लाल जायसवाल बाड़ी पुल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सुबह सूचना पाकर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी गई है।पुलिस और आम जनता की मदद से क्रेन और जेसेबी के द्वारा ट्रक को बाहर निकाला गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।मृतक की तीन लड़कियां और 1 लड़का है।परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…