कसया। शुक्रवार को गोवध के अलग-अलग मुकदमे में फरार चल रहे 15-15 हजार रुपये के इनामिया दो अभियुक्तों को कसया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थाना कसया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 269/2021 धारा 3/5A/8 गो0 निवा0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रू0 अधि0 से सम्बन्धित 15 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त मुमताज पुत्र इद्रीश निवासी सेमरा हर्दो थाना कुबेरस्थान तथा मु0अ0सं0 654/2022 धारा 3/5A/8 गो0 निवा0 अधि0 व धारा 11 पशु क्रू0 अधि0 से सम्बन्धित वांछित 15 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त क्यामुद्दीन अली पुत्र खलील अली निवासी बसडीला थाना तुर्कपट्टी को गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल (चौकी प्रभारी कुशीनगर), उ0नि0 रुपेन्द्र पाल सिंह, हे0का0 साहिल यादव, हे0का0 अश्वनी यादव, का0 रवि प्रकाश सिंह, का0 प्रवेश यादव शामिल रहे।थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की शुक्रवार को गोवध के अलग-अलग मुकदमे में फरार चल रहे वांछित इनामिया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।फरार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 15-15 हजार का इनाम घोषित था।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…