कसया। मारपीट व हत्या के प्रयास आदि के मुकदमे में फरार चल रहे दो आरोपियों को बुधवार को कसया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है।गिरफ्तार दोनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के गांव महुई बुजुर्ग के निवासी हैं।पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कसया पुलिस ने मु0अ0सं0 248/2024 धारा 323, 307, 504 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्त आनन्द पटेल उर्फ डीएम पुत्र रामनरायन पटेल निवासी महुई बुजुर्ग थाना कसया व विवेक सिंह उर्फ विवेक चौधरी पुत्र रामप्रवेश चौधरी निवासी महुई बुजुर्ग थाना कसया को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक आलाकत्ल चाकू बरामद कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय,एसआई जिएलाल कन्नौजिया,का0 आशुतोष सिंह,का0 संदीप कुमार यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…