News Addaa WhatsApp Group

कसया: उपजिलाधिकारी व सीओ के नेतृत्व में हट वाया गया सड़क की पटरियों से अतिक्रमण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2023  |  7:29 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: उपजिलाधिकारी व सीओ के नेतृत्व में हट वाया गया सड़क की पटरियों से अतिक्रमण

कसया/कुशीनगर । कसया नगर के पडरौना मार्ग पर सड़क किनारे फुटपाथ पर व्यवसाइयों द्वारा किए गये अतिक्रमण को बुधवार की शाम उपजिलाधिकारी योगेश्वर कुमार सिंह व सीओ कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटवाया  गया, तथा अतिक्रमण किए व्यवसाइयो को सख्त निर्देश दिया गया कि दुबारा यहाँ अतिक्रमण न किया जाय l

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

विदित हो कि नगर कसया के सभी मार्गो पर सड़क किनारे दुकानदारों व फुटपाथ पर व्यवसाइयो द्वारा अपनी व्यवसाय के लिए सड़क किनारे चौकी, बेंच छज्जा आदि डालकर व्यवसाय किया जाता हैं, जिससे अतिक्रमण हो जाने के कारण नगर में जाम की समस्या पैदा हो जाती हैं l  ऐसे ही  कुछ बड़े व्यवसाई भी अपनी दुकानों के आगे छज्जा व अन्य व्यवसायिक सामान रखकर अतिक्रमण कर देते हैं, जिसके वज़ह से नगर में जाम की समस्या बनी रहती हैं,आवा गमन में लम्बी जाम से लोग जूझते हैं l

उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह द्वारा नगर में  जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारी पुलिस बल व नगरपालिका के जेसीबी वाहन, व कर्मियों के साथ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाकर सड़क की पटरियों से पूरी तरह अतिक्रमण को हटवाया l इस अभियान में नगरपालिका ईओ संतोष कुमार, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, लेखपाल निलेश रंजन राव, नगरपालिका कर्मी श्रवण तिवारी, उग्रसेन प्रसाद सहित राजस्व व नगरपालिका के कर्मी मौजूद रहें l 

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking