News Addaa WhatsApp Group

कसया: नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए०के० शर्मा ने सम्मेलन को किया सम्बोधित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 18, 2024  |  6:56 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए०के० शर्मा ने सम्मेलन को किया सम्बोधित

कसया। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए०के० शर्मा शनिवार को गोल्डन रिसार्ट कसया में एक के बाद दो सम्मेलन को सम्बोधित कर कुशीनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे को जिताने का ताना-बाना बुना। पहले नगर निकाय एवं पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन फिर प्रधानाचार्य – प्रबन्धक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत दस वर्षों में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

पंचायत प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए उर्जा मंत्री ने कहा कि हमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष रूप से काम करना है ताकि रिकॉर्ड मत से जीतने के लक्ष्य को हर हालत में प्राप्त किया जाए। कहा कि प्रदेश से अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल कर इस बार भी उत्तर प्रदेश नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

प्रधानाचार्य – प्रबन्धक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ए०के० शर्मा ने कहा कि यह चुनाव 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की नींव रखने के लिए है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हैं, प्रत्येक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनने के लिए हैं । नरेन्द्र मोदी के विगत दस वर्षों के स्वर्णिम काल की बदौलत आज दुनिया भर में भारतवासियों को गर्व की दृष्टि से देखा जाता है। मैं शिक्षक बंधुओ से आह्वान करता हूं कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा के पक्ष में कमल निशान का बटन दबा कर विजयी बनाएं।

सम्मेलन को सांसद विजय दुबे, विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ,हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुशीनगर किरण जायसवाल, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र मणि,गोरख राय,शैलेन्द्र दत्त शुक्ल,बुंदल पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, धन्नजय तिवारी द्वितीय, वरुण राय,उमेश उपाध्याय,नथुनी कुशवाहा, डॉ पुनीत राय सहित सैंकड़ों जनप्रतिनिधि और प्रधानाचार्य प्रबन्धक उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking