कसया/कुशीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में अपर जिला जज रविकांत यादव व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देख-रेख में नगरपालिका कार्यालय कुशीनगर में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर को सम्बोधित करते हुए अपर जिला जज ने स्वच्छता के विषय में जानकारी दिया एवं उपस्थित सफाई कर्मीयों व जनमानस से अपील किया कि अपने घर व आस-पास के स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सभी लोग साफ-सफाई रखें।
प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से ही हम अपने देश को साफ व स्वच्छ रख सकते हैं। बरसात का समय चल रहा है। इस मौसम में स्वच्छता के अभाव के कारण अनेक गंभीर एवं संक्रामक रोगों का प्रसार समाज में होता है। अपने जनपद में जापानी इंसेफलाइटिस, डेंगू, मलेरिया आदि रोग साफ-सफाई के अभाव के कारण फैलते हैं, जिनसे प्रत्येक वर्ष अनगिनत लोग अपनी जान गवाँ बैठते हैं। शिविर में उपस्थित सभी लोगो को स्वच्छता हेतु वर्ष में 100 दिन योगदान यानी की सप्ताह में 2 घंटे सभी को देने हेतु शपथ दिलाया गया। तहसीलदार नरेंद्र राम ने अपने संबोधन में स्वच्छता व स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दिया । डॉ.संजय कुमार सिंह (आरबीएसके) टीम प्रभारी कसया द्वारा गंदगी से होने वाले बीमारियों मलेरिया डेंगू आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। इस दौरान विजय कुमार द्वारा स्वच्छता पर गीत सुनाया गया।
शिविर में ईओ नगरपालिका संतोष कुमार,सफाई प्रभारी श्रवण तिवारी, उग्रसेन कुमार वरिष्ठ लिपिक राजेश श्रीवास्तव, विनय कुमार,तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारी पीएलवी आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…