कुशीनगर । जनपद पुलिस महकमे में देर रात्रि बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने व्यापक स्तर पर स्थानांतरण आदेश जारी किया। इस फेरबदल में तीन निरीक्षकों सहित अठारह उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। कई थानों और महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार गैर जनपद से आए कई उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों की कमान सौंपी गई है। वहीं रामकोला थाना के प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
इसी क्रम में हाल ही में रिक्त हुए थाना तरयासुजान के थानाध्यक्ष पद पर पुलिस लाइन से नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव की तैनाती की गई है। उन्हें नया थानाध्यक्ष तरयासुजान बनाया गया है। माना जा रहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जिले की सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली बहादुरपुर पुलिस चौकी पर भी नया चेहरा देखने को मिलेगा। नेबूआ नौरंगिया से उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह को चौकी प्रभारी बहादुरपुर नियुक्त किया गया है। बहादुरपुर चौकी क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए इस तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में नई तैनाती को लेकर हलचल बनी हुई है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी विस्तृत स्थानांतरण सूची को लेकर जिले भर में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…