कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की नंबर प्लेट गुम होने को लेकर पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकुन्दपुर निवासी श्याम मिश्रा पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय मिश्रा 14 चक्का ट्रक संख्या यूपी 53 एफटी 9643 के मालिक हैं। उन्होंने थाना प्रभारी तमकुहीराज को दिए लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 3 मई दिन रविवार को उनके ट्रक की नंबर प्लेट नट-बोल्ट ढीला होने के कारण कहीं रास्ते में गिर गई।
बताया कि जब चालक की नजर नंबर प्लेट पर पड़ी तो उसने तत्काल फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद ट्रक के विपरीत दिशा में काफी खोजबीन की गई, लेकिन नंबर प्लेट का कहीं पता नहीं चल सका।
ट्रक मालिक ने नंबर प्लेट के संभावित दुरुपयोग की आशंका जताते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमकुहीराज ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…