कुशीनगर। जनपद के थाना पटहेरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटहेरवा में बीती मध्य रात्रि ग्राम सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने की। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा जागरूकता को साफ तौर पर दर्शाया।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए गांव की स्थानीय समस्याओं, आपसी विवाद, चोरी व असामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों को सतर्कता, आपसी समन्वय और पुलिस को समय पर सूचना देने की अपील की। साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गांव की सुरक्षा में आमजन की भागीदारी सबसे अहम है। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। रात्रि गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और बाहरी लोगों की सूचना साझा करने पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय सहित ग्राम पंचायत के जागरूक पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि में गांव पहुंचकर संवाद करने की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा जताया।
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…