खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे कोविड़ वैक्शिनेशन में कुल 625 लोगों को टीका लगाया गया। कैम्प में आए लोगों ने टीका न लग पाने से प्रशासन से टीका की उपलब्धता कराने की मांग की है।
खड्डा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष ने बताया कि शुक्रवार को नगर पंचायत के दो विद्यालयों सहित बसड़ीला मुसहर टोला में कैम्प लगाकर कुल 625 लोगों को टीका लगाया गया। गांवों में निरन्तर कोविड़ जांच के लिए आर आर टी टीम को भेजा जा रहा है। टीकाकरण केन्द्र से टीके के अभाव में वापस हो रहे लोगों ने विभाग से पर्याप्त टीके उपलब्ध कराने की मांग की है। टीकाकरण टीम में भावना, सरोज गुप्ता, पूनम जायसवाल, शोभा, संध्या, बालेश्वर कुशवाहा, फार्मासिस्ट शैलैष तिवारी आदि रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…