खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर मण्डल के अपर आयुक्त विंध्यवासिनी राय गुरुवार को कोपजंगल स्थित निराश्रित बृहद गौ पशु आश्रय केन्द्र की जांच करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान दो गौ- वंश बीमार मिले। उन्होंने हरे चारे की उपलब्धता सही रखने का निर्देश देते हुए बीमार पशुओं को समुचित इलाज के लिए डाक्टरों से कहा।
बृहस्पतिवार को गोरखपुर के अपर मंडलायुक्त विन्ध्यवासिनी राय ने खड्डा क्षेत्र के कोपजंगल स्थित बृहद निराश्रित गोवंश आश्रय केन्द्र पहुँचे। निरीक्षण के दौरान 274 पशु थे जिनमें से दो बीमार थे। इनके समुचित इलाज करने को कहा। पशुओं के लिए हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर इसके लिए बुआई करने का निर्देश दिया। उन्होंने चारा की सिचाई हेतु बोरिंग कराने के लिए बीडीओ खड्डा को निर्देशित किया। इस दौरान सीवीओ डा. विकास साठे, पशु डाक्टर आदि उपस्थित रहे।
इस संबंध में तहसीलदार खड्डा कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने बताया की अपर आयुक्त गोरखपुर ने कोपजंगल पशु आश्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया है।
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…