खड्डा/कुशीनगर। द कलेक्ट्रेट वार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस बर्बरता के विरोध में नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका।
गुरुवार को लामबंद अधिवक्ताओं ने हापुड़ में वकीलों के ऊपर हुए लाठीचार्ज एवं मनमाने ढंग से मुकदमा लिखे जाने के विरोध में सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया एवं मुकदमे की वापसी, दोषी पुलिसकर्मी व अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई सहित अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की। द कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडेय, अमियमय मालवीय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, भानु पांडेय, बिपिन बिहारी लाल श्रीवास्तव, अमितोष जायसवाल, हीरालाल कुशवाहा, अखिलेश पांडेय, ज्योतिर्मय मालवीय, सुनील कुमार चौधरी, मोहन कुशवाहा, नागेंद्र कुमार गौतम, नुरुल होदा, नित्यानंद पांडेय, अवधेश यादव, अमरचंद गुप्ता, विनोद उपाध्याय, प्रदीप गौतम, दयानंद मणि त्रिपाठी, महेंद्र प्रजापति, देवेश राव, कल्पना गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, अनुज लाल श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गिरी, अजीत सहाय, अजय गुप्ता, सुधीर यादव, दुर्गेश सिंह, करुणेश शर्मा, केश्वर कुशवाहा, दीनानाथ सिंह आदि शामिल रहे।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…