खड्डा, कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के ग्राम सभा विशुनपुरा बुजुर्ग में शनिवार को पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के अंतर्गत मेन चौराहे से बिकाऊ कुशवाहा के घर तक बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया।
इस दौरान विधायक श्री पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कों के निर्माण से गांवों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कुणाल राव, ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, भगवत गुप्ता, संग्राम सिंह यादव, संतोष दुबे, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, साधना दुबे, संतोष मद्धेशिया, सुबोध कुशवाहा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…
कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…