News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 7, 2026  |  6:54 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल की तृतीय पुण्यतिथि को शिक्षा प्रोत्साहन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सलेमगढ़ क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिल सके।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

संस्थान की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा छह की टॉपर गोल्डी कुमारी पुत्री मनोज मद्धेशिया निवासी सलेमगढ़ खास, कक्षा सात के टॉपर दिलकुश शर्मा पुत्र विजय शर्मा निवासी सलेमगढ़ मौजा तथा कक्षा आठ की टॉपर श्वेता यादव पुत्री ललन यादव निवासी सलेमगढ़ जमुनिया टोला रहीं। इन तीनों मेधावी छात्रों को संस्थान की ओर से एक-एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी,पत्रकार राम बाबू मिश्र की उपस्थिति गौरवमई रही,जिनके हाथों स्कूली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के संस्थापक नरेंद्र सिंह पटेल, समाजसेवी युवाओं के अगुआ विकाश पटेल, विशाल रावत, सूचित शर्मा, अभिषेक मद्धेशिया, वीरू पटेल, गुड्डू पटेल संतोष शर्मा , शनि प्रकाश रावत, सचिन, मनीष ठाकुर, उपेन्द्र पटेल, वतनदीप, रवि, गोविंद रावत, अंकित शर्मा, करन, जैकी की महत्वपूर्ण योगदान रहा।वही कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष कुमार द्वारा किया गया। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking