खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कुशीनगर जनपद के छितौनी नगर इकाई के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भाई- बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया गया। कार्यक्रम में बहनों ने भाईयों के कलाई पर राखी बांध उनके सलामती की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम बहन हिना खातून ने जिला संगठन मंत्री वीर प्रताप को रोली लगा कर राखी बांधी इसके पश्चात सभी छात्रा बहनों ने छात्र भाई कार्यकर्ताओं को क्रमशः राखी बांधकर त्योहार मनाया। नगर उपाध्यक्ष ने बताया कि की ये त्योहार भाई एवं बहनों का त्योहार है, जिसमें बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई अपने बहन की सदैव रक्षा करने का प्रण लेता है।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रमुख पंकज द्विवेदी, प्रतिभा, पुनिता, नेहा, ज्योति, रोशनी, धर्माजी, सुनीता आदि एवीबीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…