News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: इण्टरनेट मीडिया पर चर्चित मामले से जुड़ा एक आडियो वायरल, शिवभक्तों पर हुए हमले से जुड़ा बताया जा रहा है

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 8, 2024  |  5:17 PM

127 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: इण्टरनेट मीडिया पर चर्चित मामले से जुड़ा एक आडियो वायरल, शिवभक्तों पर हुए हमले से जुड़ा बताया जा रहा है WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के खड्डा थाने से जुड़े पुलिस महकमे से जुड़ा एक आडियो इण्टरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल आडियो बीते दिनों थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के रेगुलेटर के पास शिवभक्तों पर हुए हमले से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें शिवभक्तों से कोई कार्रवाई न करने की बात की जा रही है। इसे लेकर अनुशासन और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए समर्पित पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता दिखाई दे रहा है और विभाग की किरकिरी भी हो रही है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल रेगुलेटर के समीप ट्रैक्टर ट्राली से ईंटहिया शिव मंदिर पर जा रहे शिवभक्तों पर ओभरटेक को लेकर मनबढ़ युवकों ने मारपीट किया, एक युवक को बुरी तरह से मारा-पीटा गया। बताया जा रहा है कि मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी मामले से जुड़ा एक 24 सेकेण्ड का बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि जवन तोहरे साथे भईल बा, उहे बात बतावे क बा § ठीक न, फिर कहा जा रहा है कि यह कहना है कि हम लोग फलां जा रहे थे ईंटहिया मेला। सिसवा गोपाल गांव के पास विवाद हो गया था जिसमें हमलोग प्रार्थना पत्र दिए थे, हमलोग मुकदमा लिखाना नहीं चाहते हैं। खैर न्यूज़ अड्डा इस आडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन जानकार इसे थाने में वर्षों से जमे एक हेड़ कांस्टेबल से बातचीत का बता रहे हैं खैर जो भी हो जब मामला उच्चाधिकारियो के संज्ञान में आने पर मनबढो पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई हुई तो अन्दर ही अन्दर थाने में चल रहे इस खेल से तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला जांच के बाद ही वास्तविक रूप से पता चल सकेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking