News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: “पुष्पा स्टाइल” में बिहार पहुंचाई जा रही दूसरे राज्यों से शराब…डंफर ट्रक में केबिन बना तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2024  |  5:14 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: “पुष्पा स्टाइल” में बिहार पहुंचाई जा रही दूसरे राज्यों से शराब…डंफर ट्रक में केबिन बना तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुछ दिन पहले आई दक्षिण भारतीय फिल्म “पुष्पा” में लाल चंदन की तस्करी के लिए पुष्पा ट्रक और दूध के टैंकर का उपयोग करता था। इस फिल्म में दिखाया गया तस्करी का तरीका अब शराब माफिया अपनाने लगे है। शराब प्रतिबंधित राज्य बिहार में मदिरा पहुंचाने के लिए शराब तस्कर अब पुष्पा स्टाइल में तस्करी कर रहे है। गुरुवार को कुशीनगर में आईपीएस संतोष कुमार मिश्र की कोतवाली पडरौना की पुलिस ने एक शराब तस्करी का खुलासा किया है। जिसमे शराब तस्करी का तरीका बिल्कुल पुष्पा फिल्म वाला ही था। शराब रखने के लिए डंफर ट्रक में अलग से केविन बना हुआ था। यह केविन ऐसी थी की ट्रक के अंदर देखने पर पूरा ट्रक खाली ही नजर आता था। लेकिन सटीक सूचना के आगे और सदर कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला के पैनी नजरो के आगे तस्करो की तरकीब धरी रह गई ।

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

पढ़िए पूरी कहानी !

कोतवाली प्रभारी पडरौना सुशील कुमार शुक्ला को जरिए मुखबिर यह सूचना हाथ लगी की बस स्टेशन होटल श्याम इन के पास से एक डम्फर गाड़ी बिना नम्बर की जिसमें चोरी छिपे अवैध अंग्रेजी शराब को बिहार के लिए तस्करी कर ले जाये जा रहे है सूचना पर विश्वास कर जब कोतवाल सुशील ने उक्त डम्फर ट्रक को रोका तो ट्रक देखने में खाली लग रही थी,लेकिन पैनी निगाह से निगरानी हुई तो सभी लोग भौचक रह गए। ट्रक में बने अतरिक्त केबिन से एक सौ पच्चीस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (71 पेटी ऑफिसर च्वाइस, 46 पेटी 8पीएम,08 पेटी बैगपाईपर) प्रत्येक पेटी में 48 पीस एक पीस की धारिता 180एम एल बरामद हुआ । साथी ही दो अंतर प्रांतीय शराब तस्कर पप्पू यादव पुत्र भिखारी यादव निवासी ग्राम बिशनपुरवा थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार, बृजेश शर्मा पुत्र भग्गन शर्मा ग्राम बिशनपुरवा थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा पुछे जाने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये शराब हम लोग सीएल-2 से डम्फर वाहन से लादकर मिट्टी में छिपाकर मुजफ्फरपुर बिहार की तरफ ले जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा :

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने बताया की मेरी टीम की पैनी निगाह का परिणाम है यह बरामदगी,किसी कीमत पर तस्करो के मंसूबे को सफल नहीं होने दी जाएगी। इस सरहनीय कार्य को अमली जमा पहनाने वाली पूरी टीम को मेरे तरफ से उत्साह वर्धन के लिए पंद्रह हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

यह बताना चाहूंगा की इस सराहनीय कार्य को पंख लगाने में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला कोतवाली पडरौना, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी सिधुआ, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी मिश्रौली बाजार, कांस्टेबल अनिल यादव मनोज यादव पंकज यादव नरेन्द्र यादव अंकुर सिंह अमरजीत यादव अभिजीत यादव की अहम रोल रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित

हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking