News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: और विशालकाय गैंडा लगातार बदल रहा लोकेशन, जंगल से फिर लौटा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2022  |  8:57 PM

915 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: और विशालकाय गैंडा लगातार बदल रहा लोकेशन, जंगल से फिर लौटा

खड्डा/कुशीनगर । जंगल से भटककर निकला विशालकाय गैंडा का जंगल छोड़कर रिहायशी इलाके में विचरण करने से लोगों में दहशत व भय का माहौल बना हुआ है। बीते 23 जनवरी को न्यूज अड्डा ने सबसे पहले *इलाके में गैंडे का विचरण* शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद महराजगंज जिले के क्षेत्रों सहित जंगल और फिर रिहायशी इलाकों में आ धमकने से लोगों में दहशत व भय बना है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

वनक्षेत्राधिकारी खड्डा वीके यादव द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बिहार के बाल्मीकी टाइगर रिजर्व या महराजगंज सोहगीबरवा सहित नेपाल के सुस्ता व खड्डा के दियारा में चहलकदमी करते गैंडा बीते 23 जनवरी को रामपुर गोनहा रेलवे ढाले के समीप दिखा जिससे खड्डा सिसवां मार्ग पर राहगीरों व वाहन चालको ने गाड़ी रोक दिया। घण्टों सड़क पर जाम लगा रहा। खड्डा वन विभाग के अधिकारी रात में वहां पहुंचे तो वह महराजगंज जिले के खेखड़ा नाला पर अगले दिन जा धमका। फिर गैंडा 80 से 90 किमी. की गति से भागता हुआ नेबुआ नौंरगिया थाने के मड़ार विन्दवलिया पिछले 25 जनवरी को देखा गया। लगातार बदलते लोकेशन से 26 जनवरी को मदनपुर रेता में उसकी मौजूदगी पायी गयी। अगले दिन महराजगंज के सोहगीबरवा जंगल के 54 व 55 सीमा पर व 10 जनवरी को बिहार के वीटीआर के जगलों के 20, 21 सीमा पर गैंडे की मौजूदगी रही। शुक्रवार की भोर में खड्डा के भुजौली में सुबह 4 बजे अनुमानत: जंगल से 50 से 60 किमी दूर लोगों ने देखा और फिर कोहरगड्डी व दरबहा गंगाछपरा के सरेह में बडी गण्डक नहर के समीप दो लोगों को घायल करने के बाद केले के खेत में जा छुपा हुआ है जहां पुलिस व वनविभाग के लोग सुरक्षा ब्यवस्था व जनहानि बचाने में जुटे हुए हैं।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking