News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दुबई से गुलाबुद्दीन का शव आते ही परिजनों में मची चीख-पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:57 PM

1,495 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दुबई से गुलाबुद्दीन का शव आते ही परिजनों में मची चीख-पुकार

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगा गाँव निवासी गुलाबुद्दीन की 30 जुलाई की हुई मौत के बाद मंगलवार की सुबह उनका शव गांव पहुंचा। शव के घर आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मंगलवार को ही गांव के कव्रिस्तान में उनका कफन दफन कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

बताते चलें कि उक्त गांव निवासी गुलाबुद्दीन दो साल पहले रोजी रोजगार के लिए दुबई के शहर अलकूज गये थे जहां किसी कम्पनी में फर्नीचर का कार्य कर रहे थे। इनके साथ ही नेबुआ नौरगियां थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गाँव निवासी सलमान भी रहता था। परिजनों के मुताबिक गुलाबुद्दीन ने सलमान को उधार के कुछ पैसा दे दिया था, गुलाबुद्दीन सलमान से पैसा वापसी का तगादा कर रहे थे। इसी को लेकर बीते 30 जुलाई को दोनों में विवाद हुआ और परिजनों का आरोप है की सलमान ने चाकू मार दिया जहां घायल गुलाबुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने के बाद घर वाले शव लाने के प्रयास में जुटे थे। दुबई पुलिस सलमान को गिरफ्तार कर स्थानीय कानून के नियमों मुताबिक कार्रवाई कर रही है। गुलाबुद्दीन के शव को वहाँ पर सुरक्षित रखा गया था। कानूनी कार्रवाई पूर्ण होने पर सोमवार को शव लखनऊ हवाई अड्डा पहुँचा। परिजन एम्बुलेंस से शव लेकर मंगलवार की सुबह पैतृक गांव एकडंगा पहुँचे। शव देख परिजन दहाड़े मार कर बिलाप करने लगे। रीति रश्म के अनुसार उनका शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking