News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा बार: दूसरी बार अध्यक्ष बने अमियमय मालवीय, महामंत्री हीरालाल निर्वाचित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:41 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा बार: दूसरी बार अध्यक्ष बने अमियमय मालवीय, महामंत्री हीरालाल निर्वाचित

खड्डा/कुशीनगर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन खड्डा का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार अमियमय मालवीय ने जीत दर्ज किया। मतगणना के बाद बिजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे तहसील सभागार में बनाए गये मतदान कक्ष में मतदान शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चला। कुल 58 मतदाताओं में केवल 55 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एल्डर्स कमेटी के चुनाव अधिकारी भानुप्रताप पांडेय, कैलाश सिंह, विपिन विहारी लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव व राजेन्द्र जायसवाल की देखरेख मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतु निर्वतमान अध्यक्ष अमियमय मालवीय व गिरिजाशंकर पांडेय के बीच कड़े मुकाबले में श्री मालवीय को 31 व निकटम प्रतिद्वंद्वी श्री पांडेय को 24 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार महामंत्री पद हेतु निवर्तमान महामंत्री अनुप मिश्रा को 25 मत व हीरालाल कुशवाहा को 30 मत प्राप्त हुए जबकि अमितोष जायसवाल उपाध्यक्ष, अखिलेश पांडेय कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गये।

चुनाव अधिकारियों द्वारा परिणाम घोषित करने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियो को समर्थको ने फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं व बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश यादव, ज्योतिर्मय मालवीय, नित्यानंद पाण्डेय, अजय चौहान, विनोद उपाध्याय, विवेकानंद मणि त्रिपाठी, सुरेश दूबे, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking