खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विधान सभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित सालिकपुर व महदेवा गांव में बुधवार को भाजपा नेता डा. राजेश सिंह ने बाढ़ से प्रभावित लोगों में राहत सामग्री वितरित कर उनका दर्द बांटा।
बुधवार को भाजपा नेता डा. राजेश सिंह ने ट्राली- ट्रैक्टर व मालवाहक गांडी से महदेवा व सालिकपुर गांव के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचकर घर- घर चिउड़ा व गुड़ वितरित कराया। उन्होंने दोनों गांवों के लगभग 800 लोगों में सामग्री वितरित कराई। उन्होंने कहा कि हर सक्षम लोगों को आपदा में मदद करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण गोविंद राव उर्फ बडे बाबू, शैलेश दूबे, सुनील दूबे ग्राम प्रधान नथुनी कुशवाहा, भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…