News Addaa WhatsApp Group Join करें

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 3, 2026  |  7:48 PM

356 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में यूपी पुलिस ने एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। यूपी-112 आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत मंगलवार को जनपद कुशीनगर में दो नए दोपहिया वाहन तथा एक बज्र वाहन को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार (आईपीएस) द्वारा हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी के लिए रवाना किया गया।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन जयन्त यादव, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, प्रभारी डायल-112 रवि राय सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नए वाहनों की तैनाती से यूपी-112 के मूल मंत्र “त्वरित पुलिस आपके द्वार” को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। इससे ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में आपात परिस्थितियों के दौरान पुलिस की पहुंच और तेज होगी, जिससे आमजन की शिकायतों एवं आपात कॉलों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

गौरतलब है कि यूपी-112 सेवा उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत राज्यभर में हजारों पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल्स (पीआरवी) के माध्यम से नागरिकों को 24×7 आपात सहायता प्रदान की जाती है। जनपद कुशीनगर में इन अतिरिक्त वाहनों के शामिल होने से न केवल सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि जनसुरक्षा और पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking