खड्डा/कुशीनगर। नहर में डूबे दोनों बच्चों के शव को मंगलवार देर शाम नहर से खोज निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा आदि कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों परिवार में घटना के बाद चीख पुकार मची हुई है।
नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के पोखरा टोला गांव की रामकृपाल सिंह एवं प्रमोद मद्धेशिया के परिवार की महिलाएं ऋषि पंचमी पर्व पर स्नान के लिए गांव के पास स्थित नहर पर स्नान, पूजन के लिए गईं थी। उनके साथ रामकृपाल सिंह का लड़का विपिन 13 वर्ष और प्रमोद के घर के लड़के आर्यन 12 वर्ष एवं आदित्य 9 वर्ष भी गए हुए थे। स्नान के दौरान तीनो डूबने लगे जिसके बाद प्रमोद का छोटा बेटा आदित्य किसी तरह से बच निकला जबकि विपिन और आर्यन गहरे पानी में चले गए और पानी में लापता हो गए। शोर होने पर जुटे ग्रामीणों एवं तैराकों ने काफी खोजबीन की लेकिन तीन घण्टे तक कोई पता नहीं चल सका।
एसडीएम आशुतोष, सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने नहर में पानी कम कराकर एसडीआरएफ टीम के साथ खोजबीन शुरू कराई तो आर्यन के शव को काफी देर बाद बरामद कर लिया गया वहीं घटना स्थल से 700 मीटर दूर एसडीआरएफ ने दूसरे लड़के विपिन के शव को भी देर शाम बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।परिजनों के चीख पुकार से पूरा गांव शोकाकुल है।
घायल को दी जान से मारने की धमकी रंजिशन घटना को दिया अंजाम खड्डा,…
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…