खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव में बाढ़ के पानी से बाहर निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रही एक भैंस को शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक ने सालिकपुर चौकी पर रविवार को तहरीर देकर आपदा की मांग की है।
खड्डा के हथियां निवासी महेन्द्र यादव सालिकपुर में घर बनाकर भैसों को रखते हैं। गांव में बाढ़ का पानी आ जाने से उनकी भैंस भागकर पनियहवा पुल पर सुरक्षित रह रही अपने झुण्ड में जा रही थी कि बिहार की ओर जा रहा अज्ञात वाहन ने शनिवार की रात उसे टक्कर मार घायल कर दिया। पशुपालक महेन्द्र भैंस की तलाश की तो सड़क किनारे उसकी मौत होना पाया गया। पशुपालक ने बाढ़ आपदा से सहयोग की मांग की है।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…